ममता का जादू बरकरार, भाजपा को झटका
पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को हुए उपचुनाव के नतीजों के लिए मतगणना जारी है। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को अब तक एक सीट पर जीत मिल चुकी है जबकि दो सीटों पर वह आगे है। राज्य में मुख्य प्रतिद्वंदी पार्टी के रूप में उभर रही भाजपा को इस उपचुनाव में तगड़ा झटका लगा है। ताजा जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की विधानसभा सीट खड़गपुर से भी हारती हुई दिखाई दे रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के तपनदेव सिन्हा ने कालियागंज विधानसभा सीट पर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने दो हजार से ज्यादा मतों से भाजपा प्रत्याशी को हराया है। इस सीट पर पहले कांग्रेस का कब्जा था। लोकसभा चुनावों के बाद राज्य में यह पहला मौका था जब ये दोनों राजनीतिक दल चुनावी मैदान में एक-दूसरे के आमने-सामने थे। जिन तीन सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना हो रही है उनमें से एक पर तृणमूल कांग्रेस, दूसरे पर भाजपा और तीसरे पर कांग्रेस का कब्जा था। लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 18 सीटों पर विजय प्राप्त करने वाली भाजपा और प्रदेश की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए बंगाल की तीन सीटों पर उपचुनाव की मतगणन...